‘जंतर-मंतर पर छात्र कम, पंचर-चाबी बनाने वाले ज्यादा थे’, रमेश बिधूड़ी ने फिर दिया विवादित बयान

Ramesh Bidhuri statement on Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने प्रदर्शन में शामिल लोगों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां छात्र कम और “पंचर तथा चाबी बनाने वाले” ज्यादा मौजूद थे। उनके इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई है।

रमेश बिधूड़ी ने कहा, “जंतर-मंतर पर पंचर लगाने वाले ज्यादा थे और ताला-चाबी बनाने वाले भी अधिक थे। छात्र वहां कम थे। आपको पता ही है, पंचर और चाबी बनाने वाले कौन हैं।” उन्होंने आगे कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे, वे छात्र नहीं हो सकते।

जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर दिया बयान

Ramesh Bidhuri का यह बयान उस छात्र आंदोलन के संदर्भ में आया है, जो नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर जंतर-मंतर पर आयोजित किया गया था। प्रदर्शन के दौरान सरकार और तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी हुई थी। इसी प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता ने यह टिप्पणी की।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जंतर-मंतर प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा था कि कुछ लोगों ने उनके और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा किसी भी सभ्य समाज के लिए स्वीकार्य नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने युवाओं को माफ करने की बात कही थी।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी थी मांग

नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों और विपक्षी दलों ने तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज कर दी थी। 20 जुलाई को निकाले गए ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प भी हुई थी, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

बाद में धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, सरकार ने मामले में कार्रवाई करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के 47 कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए थे।

Also Read: मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के साथ रणधीर सिंह बेनीवाल को पार्टी से निकाला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.