SGPGI में शुरू हुआ अत्याधुनिक OT, 3D माइक्रोस्कोप से सिर-गर्दन की सर्जरी होगी और सटीक

Lucknow SGPGI: लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) के हेड एंड नेक सर्जरी विभाग को शुक्रवार को बड़ी आधुनिक सुविधा मिली। विभाग में नए अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर (OT) की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रो. आर.के. धीमन ने किया।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र गुप्ता कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहे। नई सुविधा से कान, नाक, गला और सिर-गर्दन की जटिल सर्जरी के लिए मरीजों का इंतजार कम होने की उम्मीद है।

3D माइक्रोस्कोप और 4K एंडोस्कोपी की सुविधा

कार्यक्रम में विभाग के पहले रोबोटिक 3D डिजिटल माइक्रोस्कोप और 4K एंडोस्कोपी सिस्टम का भी लोकार्पण किया गया। 3D एक्सोस्कोप हाई-डेफिनिशन विजुअल, बेहतर ऑप्टिकल जूम, डेप्थ परसेप्शन और ICG फ्लोरोसेंस इमेजिंग जैसी सुविधाओं से सर्जरी को अधिक सटीक बनाने में मदद करेगा।

SGPGI में शुरू हुआ अत्याधुनिक OT, 3D माइक्रोस्कोप से सिर-गर्दन की सर्जरी होगी और सटीक
SGPGI में शुरू हुआ अत्याधुनिक OT, 3D माइक्रोस्कोप से सिर-गर्दन की सर्जरी होगी और सटीक

बड़े 3D मॉनिटर पर पूरी सर्जिकल टीम ऑपरेशन को रियल टाइम में देख सकेगी। इससे डॉक्टरों की ट्रेनिंग और मेडिकल शिक्षा में भी फायदा होगा।

जटिल सर्जरी में मिलेगी मदद

विभागाध्यक्ष प्रो. अमित केशरी ने इसे हेड एंड नेक सर्जरी में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक कान की सूक्ष्म सर्जरी, लेटरल स्कल बेस सर्जरी और जटिल पुनर्निर्माण प्रक्रियाओं में सुरक्षा और सटीकता बढ़ाएगी।

निदेशक प्रो. आर.के. धीमन ने डॉ. इंदु शुक्ला, डॉ. नज़रीन हमीद, डॉ. रुद्र प्रकाश और OT इंचार्ज नीलम सचान समेत पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे SGPGI डिजिटल एक्सोस्कोपिक सर्जरी, रिसर्च और मेडिकल शिक्षा में आगे बढ़ेगा।

 

Also Read: बलिया में उमाशंकर सिंह को अंतिम विदाई, बेटे ने दी मुखाग्नि, उमड़ा जनसैलाब 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.