E20 Petrol के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे राहुल गांधी! कहा- ‘दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है’

Rahul Gandhi on E20 Petrol: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने E20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि E20 पेट्रोल के नाम पर बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है और इसकी वजह से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि वह इस मुद्दे पर जल्द ही देशव्यापी अभियान भी चलाएंगे।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में Rahul Gandhi ने कहा कि, “आमतौर पर कहा जाता है कि दाल में कुछ काला है, लेकिन यहां तो पूरी दाल ही काली है।” उन्होंने दावा किया कि E20 पेट्रोल से जुड़ा पूरा मामला गंभीर है और इसे बड़े स्तर पर उठाने की जरूरत है।

‘E20 से गाड़ियां खराब हो रहीं, जनता पर पड़ रहा बोझ’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि E20 Petrol की वजह से लोगों की कार, बाइक और स्कूटर तेजी से खराब हो रहे हैं। उनके मुताबिक इससे इंजन की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है, माइलेज कम हो रहा है और लोगों को मरम्मत पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर आम जनता की जेब से पैसा निकालने जैसा है।

Rahul Gandhi ने कहा कि कांग्रेस इस पूरे मुद्दे को विस्तार से उठाएगी और इसे लेकर जल्द अभियान शुरू करेगी।

क्या है E20 Petrol विवाद?

सरकार प्रदूषण कम करने और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटाने के उद्देश्य से पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाकर E20 पेट्रोल (20% Ethanol Blended Petrol) लागू कर रही है। हालांकि, विपक्ष और कई वाहन मालिकों का आरोप है कि इससे खासकर पुरानी गाड़ियों के इंजन पर असर पड़ रहा है, माइलेज घट रहा है और रखरखाव का खर्च बढ़ रहा है।

सरकार का कहना है कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जबकि विपक्ष इसे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बता रहा है। इसी मुद्दे को लेकर अब राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

Also Read: NEET पेपर लीक का बड़ा खुलासा, NTA एक्सपर्ट्स सवाल याद कर छात्रों तक पहुंचाते थे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.