प्रयागराज में सपा नेता की सरेआम हत्या, बाइक सवार तीन बदमाशों ने पूर्व प्रधान को मारी गोली

Prayagraj SP Leader Murder: प्रयागराज के गंगापार इलाके में मंगलवार शाम बेखौफ बदमाशों ने सपा नेता (SP Leader) और पूर्व प्रधान पवन यादव (Pawan Yadav) की गोली मारकर हत्या कर दी। हंडिया थाना क्षेत्र में सरेराह हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बाइक सवार तीन हमलावरों ने कुछ ही पल में वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

पवन यादव समाजवादी पार्टी के जिला सचिव थे और हंडिया थाना क्षेत्र के मुगराव गांव के पूर्व प्रधान भी रह चुके थे। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है।

बातचीत के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम पवन यादव पिलर नंबर 52 के पास कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर तीन बदमाश वहां पहुंचे। इनमें से दो ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक रुकते ही एक बदमाश ने पवन यादव को निशाना बनाकर गोली चला दी।

गोली पीठ में लगने के बाद पवन जमीन पर गिर पड़े। वारदात (Prayagraj SP Leader Murder) को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर बाइक से फरार हो गए। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

घटना के बाद स्थानीय लोगों और करीबियों ने घायल पवन यादव को तत्काल स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (SRN Hospital) पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया, जबकि करीबियों और समर्थकों में गम के साथ आक्रोश भी है।

हंडिया इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या (Prayagraj SP Leader Murder) की गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Also Read: Prayagraj News: महिला मित्र के साथ रात में होटल पहुंचा फाइनेंस कंपनी का मैनेजर, सुबह कमरे में मिली लाश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.