स्पेन में मोरक्को सीमा से हजारों प्रवासियों की घुसपैठ, 18 की मौत, सेना ने संभाला मोर्चा

Spain Migrant Crisis: स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी शहर सेउटा में मोरक्को सीमा से हजारों प्रवासियों की अचानक घुसपैठ के बाद बड़ा सुरक्षा और मानवीय संकट खड़ा हो गया है। सीमा पार करने की कोशिश के दौरान अब तक कम से कम 18 प्रवासियों की मौत हो चुकी है। हालात बिगड़ने के बाद स्पेन सरकार ने सीमा पर व्यवस्था संभालने के लिए सेना और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।

समुद्र के रास्ते पहुंचे हजारों प्रवासी 

जुलाई के अंतिम सप्ताह में बड़ी संख्या में प्रवासी तराजल ब्रेकवाटर के पास समुद्र में तैरकर, ट्यूब के सहारे और पैदल सीमा पार करते हुए सेउटा पहुंचे। कई जगह कंटीले तारों की बाड़ भी तोड़ी गई। अनुमान है कि 2,000 से 30,000 के बीच लोगों ने सीमा पार करने की कोशिश की।

स्पेन में हजारों प्रवासियों की भारी घुसपैठ से हड़कंप, 18 की मौत, सेना ने संभाला मोर्चा

इस दौरान स्थानीय रिसेप्शन सेंटर क्षमता से अधिक भर गए। हजारों लोग, जिनमें महिलाएं और अकेले बच्चे भी शामिल हैं, खुले में रहने को मजबूर हैं। हालात को देखते हुए कई दुकानों और कारोबारों को भी बंद करना पड़ा।

स्पेन में हजारों प्रवासियों की भारी घुसपैठ से हड़कंप, 18 की मौत, सेना ने संभाला मोर्चा

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बढ़ी चुनौती

स्पेन के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि समुद्र के रास्ते सेउटा या मेलिला पहुंचने वाले प्रवासियों को तुरंत वापस नहीं भेजा जा सकता। मंत्रालय का दावा है कि मानव तस्करी से जुड़े गिरोहों ने इसी फैसले का फायदा उठाकर लोगों को सीमा पार करने के लिए उकसाया।

स्पेन में हजारों प्रवासियों की भारी घुसपैठ से हड़कंप, 18 की मौत, सेना ने संभाला मोर्चा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और आंतरिक मंत्री फर्नांडो ग्रांडे-मारलास्का 31 जुलाई को सेउटा पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं, सेउटा के मेयर जुआन जीसस विवास ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने की मांग की, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे कानूनी आधार पर खारिज कर दिया। स्पेन का कहना है कि मोरक्को भी सीमा पर लोगों को रोकने में सहयोग कर रहा है। इस घटना ने यूरोप की सुरक्षा और शेंगेन सीमा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Also Read: पाकिस्तान के बलूचिस्तान की कोयला खदान में धमाका, 15 खनिकों की मौत 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.