Sultanpur News: छह साल की मासूम से दरिंदगी की कोशिश, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली

Sultanpur News: जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत की कोशिश ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के चंद घंटों के भीतर ही आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात गुरुवार देर शाम की है। वाराणसी फोरलेन के किनारे स्थित एक गांव में 6 साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोस के ही एक युवक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर नहर के किनारे ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची जब रोते हुए बदहवास हालत में घर पहुँची, तब परिजनों को इस घिनौनी करतूत का पता चला। ग्रामीणों को भनक लगते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया।

भोर में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी सक्रिय हो गए। बच्ची को तुरंत इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में रात भर दबिश देती रहीं। शुक्रवार तड़के (भोर में) पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। खुद को घिरा देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी। घायल हालत में आरोपी को गिरफ्तार कर सुलतानपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।

Also Read: नेतन्याहू ने पाकिस्तान को दी सीधी चेतावनी, बोले- इजरायल के विनाश की बात बर्दाश्त नहीं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.