Gabru Movie: दूसरी बार टली सनी देओल की ‘गबरू’ की रिलीज, सलमान खान का कैमियो कंफर्म
Sandesh Wahak Digital Desk: पहले गदर 2 और अब बॉर्डर 2 की सफलता के बाद सनी देओल एक बार फिर चर्चा में हैं।
इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म गबरू को लेकर फैंस के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर टाल दी गई है, जिससे दर्शकों को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। सूत्रों का कहना है कि मेकर्स जल्द ही नई रिलीज डेट तय कर आधिकारिक घोषणा करेंगे।
गौरतलब है कि ‘गबरू’ पहले 13 मार्च को रिलीज होने वाली थी, जिसे बाद में 8 मई तक टाल दिया गया था। अब दूसरी बार डेट शिफ्ट होने से फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

सलमान खान का कैमियो पक्का
फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर यह है कि सलमान खान का कैमियो फिल्म में कंफर्म हो चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान इस फिल्म में एक एक्सटेंडेड स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे।
उनके कुल तीन सीन होंगे, जिन्हें बेहद भावुक और मनोरंजक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सलमान ने इस भूमिका को पसंद करते हुए चुपचाप इसकी शूटिंग काफी पहले ही पूरी कर ली थी।
दमदार एक्शन-इमोशनल ड्रामा
‘गबरू’ को एक इंटेंस एक्शन-ड्रामा बताया जा रहा है, जिसमें भावनाओं की भी अहम भूमिका होगी। फिल्म की कहानी सनी देओल के किरदार और एक चाइल्ड आर्टिस्ट के इमोशनल बॉन्ड के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां दोनों अपने-अपने संघर्षों से जूझते नजर आएंगे।
माना जा रहा है कि इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर अपने दमदार एक्शन और मजबूत अभिनय से दर्शकों का दिल जीत सकते हैं।
फिलहाल फैंस को फिल्म के टीजर और नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार है।
Also Read: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को डेट कर रही ये एक्ट्रेस? शादी के सवाल पर तोड़ी चुप्पी

