Baruipur Rape Case का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, 11 साल की बच्ची से की थी दरिंदगी

Baruipur Rape and Murder Case: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 11 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए बर्बर बलात्कार और हत्या के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर (Police Encounter) में मौत हो गई है। यह घटना बीती रात करीब 12:45 बजे हुई, जब पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर सीन रीक्रिएशन कराने ले गई थी।

पुलिस टीम आरोपी प्रभास मंडल को वारदात वाली जगह ले गई थी ताकि पूरी घटना को दोबारा समझा जा सके। लेकिन तभी आरोपी ने अचानक पुलिस जवान की बंदूक छीनने की कोशिश कर दी और भाग निकलने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, प्रभास मंडल ने टीम पर गोली भी चलाई। सुरक्षा में पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी।

गोली लगने के बाद आरोपी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने साफ कहा है कि यह पूरी कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई और पुलिस टीम पर हमला करने के बाद ही गोली चलाई गई।

Baruipur Rape Murder Case की कहानी

रविवार को दक्षिण 24 परगना जिले के सुर्ज्यपुर हाट इलाके में एक बोरी में 11 साल की बच्ची का शव बरामद किया गया था। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश की लहर पैदा कर दी। स्थानीय लोगों ने बारुईपुर-जयनगर रोड को जाम कर दिया, टायर जलाए और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। गुस्साई भीड़ ने रेप-हत्या में संदिग्ध एक व्यक्ति को भी मार डाला।

सीसीटीवी फुटेज में प्रभास मंडल को बच्ची के साथ देखा गया था, जिसके बाद वह इस मामले का मुख्य आरोपी बन गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में उसकी संलिप्तता पक्की हो चुकी थी।

सीएम शुभेंदु अधिकारी का आश्वासन

मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बारुईपुर पहुंचे। उन्होंने मृत बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। सीएम ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का वादा किया। राज्य सरकार ने इस संवेदनशील मामले की निष्पक्ष और तेज जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का भी गठन कर दिया है।

स्थानीय लोगों में अभी भी गुस्सा है, लेकिन एनकाउंटर की खबर के बाद कुछ हद तक राहत महसूस की जा रही है। लोग अब SIT जांच (SIT Investigation) पर नजरें टिकाए हुए हैं कि पूरा मामला कितनी जल्दी और निष्पक्ष तरीके से सुलझता है।

Also Read: बिश्नोई गैंग पर FBI का सबसे बड़ा एक्शन, अमेरिका-यूरोप में ताबड़तोड़ छापे, 24 गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.