15 साल बाद बांग्लादेश में वनडे सीरीज खेलेगी ये टीम, दौरे का पूरा शेड्यूल जारी

Sandesh Wahak Digital Desk: Cricket Australia ने एक अहम घोषणा करते हुए बताया है कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम जून 2026 में बांग्लादेश का दौरा करेगी।

यह दौरा खास इसलिए है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 15 साल के लंबे अंतराल के बाद बांग्लादेश में वनडे सीरीज खेलेगी।

इस दौरे के तहत बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक, वनडे सीरीज की शुरुआत 9 जून 2026 से ढाका में होगी।

इसके बाद 17 जून से चटोग्राम में तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले बांग्लादेश में आखिरी बार साल 2011 में वनडे सीरीज खेली थी।

AUS vs BAN ODI Series

वह तीन मैचों की सीरीज ढाका के मीरपुर स्थित शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेली गई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

इस बार भी सभी वनडे मुकाबले उसी मैदान पर आयोजित किए जाएंगे।

क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह दौरा ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम बांग्लादेशी सरजमीं पर सीमित ओवरों की सीरीज खेलती नजर आएगी।

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान दौरे पर भी जाएगी।

Also Read: IPL में इतिहास रचने वाला सौदा? 150 करोड़ तक पहुंच सकती है एक खिलाड़ी की बोली

Get real time updates directly on you device, subscribe now.