CM योगी ने ‘राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस’ पर किया सप्ताह का शुभारंभ, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में आज से ‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह’ का विधिवत आगाह हो गया है। 14 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस’ के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण को फ्लैग पिन लगाकर इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई। यह सप्ताह 20 अप्रैल तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य अग्निकांडों को रोकना और जन-जागरूकता फैलाना है।

CM योगी ने 'राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस' पर किया सप्ताह का शुभारंभ, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री और डीजीपी को लगाया गया फ्लैग पिन

मंगलवार को उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा के महानिदेशक सुजीत कुमार पाण्डेय ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फ्लैग पिन लगाया। इसके पश्चात पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण को भी फ्लैग पिन लगाकर विभाग के शौर्य और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

महानिदेशक सुजीत कुमार पाण्डेय ने लखनऊ के हजरतगंज फायर स्टेशन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यह दिवस 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया डॉक में हुए भीषण जहाज विस्फोट में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है।

CM योगी ने 'राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस' पर किया सप्ताह का शुभारंभ, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विशेष अभियान: ‘सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल’

इस वर्ष अग्नि सुरक्षा सप्ताह (14–20 अप्रैल) के लिए एक विशेष थीम और लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेशभर के फायर स्टेशनों द्वारा स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों पर मॉक ड्रिल, प्रशिक्षण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि आग जैसी आपदाओं के समय कम से कम नुकसान हो और लोग अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।

Also Read: Lucknow News: गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंचे अखिलेश यादव, बैसाखी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.