Siddharthnagar News: सांसद जगदंबिका पाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- ‘समतामूलक भारत के मार्गदर्शक थे आंबेडकर’

Siddharthnagar News: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद जगदंबिका पाल ने कश्मीर के गुलमर्ग में बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा की संसदीय ऊर्जा समिति के पांच दिवसीय अध्ययन दौरे पर गुलमर्ग पहुंचे सांसद पाल ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया।

संसदीय ऊर्जा समिति ने किया नमन

सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के अन्य माननीय सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बाबा साहब को श्रद्धापूर्वक नमन किया। गुलमर्ग की वादियों में आयोजित इस संक्षिप्त मगर गरिमापूर्ण समारोह में राष्ट्र निर्माण में डॉ. अंबेडकर के योगदान पर चर्चा की गई।

सामाजिक न्याय के सशक्त प्रहरी थे बाबा साहब

उपस्थित जनसमूह और अधिकारियों को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा “बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल भारतीय संविधान के निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता एवं मानवाधिकारों के सशक्त प्रहरी थे। उनके विचार आज भी देश को एक सशक्त एवं विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में हमारा मार्गदर्शन करते हैं।”

अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

सांसद जी ने आगे कहा कि बाबा साहब का संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि हमारा असली दायित्व बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय और संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित करना है, यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहब के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता और समानता की भावना को सुदृढ़ करेंगे।

रिपोर्टर: जाकिर खान

 

 

Also Read: CM योगी ने ‘राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस’ पर किया सप्ताह का शुभारंभ, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Get real time updates directly on you device, subscribe now.