UPTET Result 2026: लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें कब और कहां देखें रिजल्ट
UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) जल्द ही UPTET Result 2026 जारी कर सकता है। हालांकि आयोग ने अभी तक परिणाम की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी upessc.up.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
इस वर्ष यूपीटीईटी परीक्षा का आयोजन 2 से 4 जुलाई 2026 तक प्रदेश के 60 जिलों में किया गया था। परीक्षा के लिए कुल 19,94,661 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 17,70,714 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह परीक्षा में 88.77 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
फाइनल आंसर की के बाद घोषित होगा परिणाम
आयोग ने 9 जुलाई 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। उम्मीदवारों को 14 जुलाई 2026 तक उस पर आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया। अब इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और उसी के आधार पर रिजल्ट घोषित होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
ऐसे चेक करें UPTET Result 2026
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर UPTET Result 2026 लिंक खोलें। इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज कर सबमिट करें। स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करने के साथ उसकी हार्ड कॉपी भी सुरक्षित रख लें।
पासिंग मार्क्स और आजीवन वैधता का बड़ा फायदा
UPTET का प्रश्नपत्र 150 अंकों का होता है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 90 अंक (60%), जबकि OBC, SC, ST, EWS और PwD वर्ग के उम्मीदवारों को 82 अंक (55%) लाना अनिवार्य है।
इस बार सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि UPTET प्रमाणपत्र अब आजीवन वैध रहेगा। यानी एक बार परीक्षा पास करने के बाद दोबारा शिक्षक पात्रता परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी और उम्मीदवार भविष्य में उत्तर प्रदेश की शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकेंगे। पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर वर्ष 2026 में प्राइमरी स्तर का पास प्रतिशत 34 से 39 प्रतिशत और अपर प्राइमरी स्तर का 25 से 30 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

