Bareilly News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अब्दुल रहमान गिरफ्तार
Bareilly News: बरेली जिले के थाना भमोरा पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जनपद बरेली के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी आँवला के पर्यवेक्षण में थाना भमोरा पुलिस क्षेत्र में सक्रिय थी। गत रात्रि करीब 11:30 बजे, उप-निरीक्षक गौरव कुमार चौहान अपनी पुलिस टीम (हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, कांस्टेबल अनंत त्यागी और कांस्टेबल अंकित कुमार) के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम मिलक मशांरामपुर कट बमियाना रोड के पास से अभियुक्त अब्दुल रहमान (पुत्र रमजानी, निवासी ग्राम सरदार नगर, थाना भमोरा, उम्र करीब 55 वर्ष) को धर दबोचा। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 1 अवैध तमंचा (12 बोर), 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
इस बरामदगी के संबंध में थाना भमोरा में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 438/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें थाना भमोरा में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं (मु.अ.सं. 429/26, धारा 137(2)/352/385(2) बीएनएस) के तहत मामले दर्ज हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

