‘हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें…’, स्टालिन की तस्वीर साझा कर अखिलेश यादव का कांग्रेस पर तंज
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए इशारों-इशारों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना साधा है।
अखिलेश ने तमिलनाडु के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. के. स्टालिन के साथ अपनी तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ भी फोटो पोस्ट की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अखिलेश यादव ने लिखा— “हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें।”
उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब तमिलनाडु में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद विपक्षी राजनीति में गठबंधन को लेकर खींचतान तेज हो गई है।

दरअसल, चुनाव के बाद कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई ने DMK के साथ गठबंधन समाप्त कर तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) को समर्थन देने का ऐलान किया।
कांग्रेस हाईकमान ने यह फैसला राज्य इकाई पर छोड़ा था। गौरतलब है कि चुनाव कांग्रेस ने DMK के साथ मिलकर लड़ा था, लेकिन नतीजों के बाद पार्टी के रुख में बदलाव देखा गया।
इसी संदर्भ में अखिलेश यादव की पोस्ट को कांग्रेस की “पाला बदलने की राजनीति” पर तंज के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह संदेश विपक्षी गठबंधन के भीतर भरोसे और साथ निभाने की राजनीति को रेखांकित करता है।
उधर, पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी थी।
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संयम बरतने की नसीहत देते हुए कहा था कि किसी की हार का मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए।
कुल मिलाकर, अखिलेश यादव की यह सोशल मीडिया पोस्ट विपक्षी खेमे में जारी राजनीतिक खींचतान और गठबंधन की मजबूती को लेकर चल रही बहस को और तेज करती दिख रही है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.