IPL इतिहास का सबसे खराब कप्तान! अजिंक्य रहाणे के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2026 में Kolkata Knight Riders का प्रदर्शन लगातार निराशाजनक बना हुआ है।
कप्तान Ajinkya Rahane की अगुवाई में कोलकाता अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। शुक्रवार को खेले गए मैच नंबर-25 में Gujarat Titans ने KKR को 5 विकेट से हराकर उसकी मुश्किलें और बढ़ा दीं।
इस हार के साथ ही रहाणे के नाम आईपीएल इतिहास का एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। KKR ने अब तक 6 में से 5 मुकाबले गंवा दिए हैं, जबकि एक अंक उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच रद्द होने के कारण मिला।
लगातार हार के चलते कोलकाता की प्लेऑफ की राह लगभग मुश्किल होती नजर आ रही है।

अजिंक्य रहाणे आईपीएल इतिहास में कम से कम 25 मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में सबसे कम जीत प्रतिशत वाले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड Mahela Jayawardene के नाम था।
रहाणे ने आईपीएल में अब तक कुल 44 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से केवल 14 मुकाबलों में जीत मिली है।
उनका जीत प्रतिशत महज 26.31% है, जो आईपीएल के सभी कप्तानों में सबसे खराब माना जा रहा है। KKR के लिए उन्होंने 19 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से टीम 12 मैच हार चुकी है।
कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी रहाणे का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। IPL 2026 में उन्होंने अब तक 6 पारियों में केवल 152 रन बनाए हैं।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ वह खाता भी नहीं खोल सके। उनका एकमात्र अर्धशतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ 67 रन के रूप में आया था।
इसके अलावा SRH और PBKS के खिलाफ उन्होंने 8-8 रन, जबकि CSK के खिलाफ 28 रन बनाए।
KKR ने 2025 सीजन में अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया था, लेकिन पहला ही सीजन निराशाजनक रहा। 2025 में भी टीम लीग स्टेज से बाहर हो गई थी और 14 में से सिर्फ 5 मैच जीत पाई थी।
IPL 2026 से पहले कप्तान बदलने की चर्चा जरूर थी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने रहाणे पर भरोसा जताया। अब लगातार खराब प्रदर्शन के चलते उनके नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Also Read: अजीत अगरकर की हुई चांदी, तीन ICC ट्रॉफी जीतने पर BCCI देगी बड़ा इनाम, रिपोर्ट में खुलासा
Get real time updates directly on you device, subscribe now.