हज-2027 के लिए UP की 500 महिलाओं को मौका, महरम के साथ जाने के लिए 23 सितंबर से आवेदन

Lucknow News: हज-2027 (Haj) की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए अहम खबर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया (Haj Committee of India) ने महरम श्रेणी में महिलाओं के लिए 500 सीटें आवंटित की हैं। इसका लाभ उन महिलाओं को मिलेगा, जिनके महरम का हज-2027 के लिए चयन हो चुका है, लेकिन पासपोर्ट समय पर जारी न होने या किसी अन्य कारण से वे पहले आवेदन नहीं कर सकी थीं।

ऐसी महिलाएं अब अपने महरम के कवर (Haj Cover) में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकेंगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू होगी और 7 अक्तूबर तक चलेगी। आवेदन हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट hajcommittee.gov.in के माध्यम से करना होगा। ऑफलाइन, हस्तलिखित या टाइप किया हुआ आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन के लिए क्या जरूरी होगा?

उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सचिव मोहम्मद तारीक के मुताबिक, महिला आवेदक को आवेदन के दौरान कई जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इनमें पासपोर्ट के प्रथम और अंतिम पृष्ठ, पासपोर्ट साइज फोटो, आवासीय पते का प्रमाण और महरम के साथ रिश्ते को प्रमाणित करने वाला दस्तावेज शामिल है।

यहां महरम (Mahram) से मतलब पति या ऐसे निकट पुरुष रिश्तेदार से है, जिनसे महिला का निकाह नहीं हो सकता।

आवेदक के पास आवेदन की तारीख से पहले जारी वैध Machine Readable Passport होना अनिवार्य है। पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होनी चाहिए।

500 से ज्यादा आवेदन आए तो लॉटरी से चयन

इस श्रेणी में आवेदन करने वाली महिला ने पहले हज कमेटी या हज ग्रुप ऑर्गनाइजर के माध्यम से हज नहीं किया होना चाहिए। इसके अलावा जिस कवर में महिला को शामिल किया जा रहा है, उसमें उसे जोड़ने के बाद कुल आवेदन पांच से अधिक नहीं होने चाहिए।

महरम श्रेणी की 500 सीटों के मुकाबले अगर आवेदन अधिक आते हैं, तो चयन डिजिटल रैंडम सेलेक्शन (Online Lottery) के जरिए किया जाएगा। यानी सभी पात्र आवेदकों में से ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से 500 महिलाओं का चयन होगा।

Also Read: Apple मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड: पूर्व सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल की सजा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.