महाराष्ट्र के परभणी में मंदिर की छत गिरने से 7 श्रद्धालुओं की मौत, राहत-बचाव जारी
Sandesh Wahak Digital Desk: महाराष्ट्र के परभणी जिले में एक मंदिर की छत अचानक ढह जाने से 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
कीर्तन के दौरान हुआ हादसा
शनिवार होने के कारण मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य के बीच छत अचानक ढह गई। हादसे के तुरंत बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य में हाथ बंटाना शुरू कर दिया।
CCTV footage of the #accidentes
Accident in Maharashtra's Parbhani district: Roof collapses at the Hanuman temple in Yashwadi village.
In this tragic incident, five to six bodies have been recovered from the debris of the pavilion so far.#Parbhani #CCTV #Maharastra pic.twitter.com/3Sr04CEH0D— Ravi Pandey🇮🇳 (@ravipandey2643) June 20, 2026
बचाव अभियान में जुटा प्रशासन
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारी और स्थानीय एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाने के लिए तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए कई एम्बुलेंस बुलाई गई हैं और चिकित्सा दल भी तैनात किए गए हैं। घटनास्थल पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।
इस भयानक हादसे के बाद मंत्री मेघना बोरदिकर ने पूरी घटना का संज्ञान लिया है और स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर उन्हें तत्काल सभी आवश्यक राहत सामग्री और क्रेन घटनास्थल पर भेजने का निर्देश दिया है। एनसीपी विधायक राजेश विटेकर और जिले के अन्य प्रमुख नेताओं ने भी प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर बचाव कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य फिलहाल मलबे के नीचे दबे श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालना है, और इसके लिए पूरा जिला प्रशासन युद्धस्तर पर काम कर रहा है।
Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर केस की जांच करेंगे रिटायर्ड जज, CM सम्राट चौधरी का ऐलान

