Delhi Election: ‘वोटिंग से पहले झाड़ू के तिनके बिखरे’, 8 विधायकों के इस्तीफे पर PM मोदी का AAP पर तंज

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के आरकेपुरम में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोला। PM मोदी ने आम आदमी पार्टी के आठ विधायकों के इस्तीफा देने के बाद बीजेपी ज्वाइन करने पर AAP पर तंज कसा है। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत का दावा करते हुए कहा कि 5 फरवरी से दिल्ली में विकास का नया बसंत शुरू होने वाला है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में हाल ही में पेश किए गए केंद्रीय बजट का जिक्र करते हुए इसे मिडिल क्लास के लिए अब तक का सबसे अनुकूल बजट बताया। उन्होंने कहा, “बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है और तीन दिन बाद, 5 फरवरी से, दिल्ली में विकास का नया दौर शुरू होगा। इस बार दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने जा रही है। पूरा शहर कह रहा है- अबकी बार, बीजेपी सरकार!”

मध्य वर्ग के लिए ऐतिहासिक बजट

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बजट भारत के इतिहास में मिडिल क्लास के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। उन्होंने बताया, “पहले बजट का नाम सुनते ही मिडिल क्लास के लोगों की नींद उड़ जाती थी। हमारी सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय पर इनकम टैक्स पूरी तरह से खत्म कर दिया है। इससे मध्य वर्ग के लोगों के हजारों रुपये बचेंगे। इनकम टैक्स में इतनी बड़ी राहत पहले कभी नहीं मिली।”

रैली के दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली के विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक शक्ति लगातार बढ़ रही है और उनकी सरकार जनता की समस्याओं को दूर करने की गारंटी देती है। उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील की कि वे एक ऐसी डबल इंजन सरकार बनाएं, जो बहाने बनाने के बजाय दिल्ली के विकास में ऊर्जा लगाए।

उन्होंने कहा, “हमें एक ऐसी सरकार चाहिए, जो लड़ाई-झगड़े के बजाय दिल्ली के नागरिकों की सेवा में समर्पित हो और राजधानी को सजाने-संवारने में अपनी पूरी ताकत लगाए।”

पीएम मोदी ने कहा, “इस बार के बजट से दिल्ली के बुजुर्ग को भी बड़ा फायदा होने वाला है। रिटायर कर्मचारियों का टैक्स भी कम होगा और उनकी पेंशन बढ़ जाएगी। सीनियर सिटीजन के लिए बीजेपी वरदान साबित होने वाली है। दिल्ली बीजेपी ने बुजुर्गों को 2500 रुपये पेंशन की घोषणा की है। हमारी सरकार बनने पर बुजुर्गों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज भी मिलेगा।

Also Read: ‘दिल वालों की दिल्ली को अब बीजेपी सरकार चाहिए’, चुनाव से पहले भाजपा ने जारी किया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.