PM मोदी की मां से जुड़े AI वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, बिहार कांग्रेस को भेजा नोटिस

Delhi Police Notice to Bihar Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और उनकी मां से जुड़े AI वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) को नोटिस जारी किया है। दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल की टीम पटना पहुंची और बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के बाहर नोटिस चस्पा किया। संबंधित वीडियो कांग्रेस के बिहार के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @INCBihar से पोस्ट किया गया था।

पुलिस इस मामले में एक मोबाइल नंबर की जांच कर रही है, जिसे बिहार कांग्रेस से जुड़ा बताया जा रहा है। नोटिस में अमित कुमार मंडल को पूछताछ के लिए 5 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे दिल्ली बुलाया गया है।

सिम कार्ड और मोबाइल फोन लेकर पहुंचने का निर्देश

दिल्ली पुलिस ने अमित कुमार मंडल को नई दिल्ली के भरत नगर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल के कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है। उन्हें संबंधित मोबाइल नंबर का सिम कार्ड और 1 जुलाई 2025 से अब तक इस्तेमाल किए गए वे सभी मोबाइल फोन साथ लाने होंगे, जिनमें इस नंबर का इस्तेमाल हुआ है।

X अकाउंट चलाने वालों की मांगी जानकारी

नोटिस में @INCBihar एक्स हैंडल के आधिकारिक संचालन से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई है। पुलिस ने अकाउंट का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति का नाम और 1 जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक इसे चलाने के लिए अधिकृत लोगों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है।

इस मामले में पुलिस वीडियो पोस्ट किए जाने और उससे जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट व मोबाइल नंबर के इस्तेमाल की जानकारी जुटा रही है।

Also Read: ’10 लाख लोग कहां थे, हमें दिखाइए…’, INDIA ब्लॉक की रैली पर संबित पात्रा का हमला, दिखाई खाली कुर्सी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.