U19 Women’s T20 WC Final: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन
U19 Womens T20 WC Final: टीम इंडिया ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में जीतकर इतिहास रच दिया है.
भारतीय टीम लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट की चैंपियन बन गई है. ये पहली बार है जब भारत ने किसी आईसीसी खिताब को लगातार दो बार अपने नाम किया है.

आपको बता दें कि रविवार को कुआलालंपुर में चल रहे फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 83 रन का टारगेट दिया. जवाबी पारी में भारत ने महज एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. जी त्रिषा और सानिका चाल्के नाबाद रहीं. जबकि जी कमलिनी 8 रन बनाकर आउट हुई. उन्हें कायला रेनेके ने सिमोन लौरेन्स के हाथों कैच कराया.
साउथ अफ्रीक ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और तय 20 ओवर में 82 रन ऑलआउट हो गई. अफ्रीकी टीम ने एक समय 44 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे. यहां से काराबो मेसो ने 10, माइकी वैन वूर्स्ट ने 23 और फे काउलिंग ने 15 रन की पारियां खेलकर स्कोर 80 पार पहुंचाया.
भारत की ओर से जी त्रिषा ने 3 विकेट झटके. आयुषी शुक्ला, पारुणिका सिसोदिया और वैष्णवी शर्मा ने 2-2 विकेट लिए. शबनम शकील के हिस्से एक विकेट आया.
टीम इंडिया है डिफेंडिंग चैंपियन

आपको बता दें कि टीम इंडिया टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है, टीम ने 2023 में इंग्लैंड को फाइनल हराकर खिताब जीता था. वहीं, साउथ अफ्रीका ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई. आपको बता दें कि दोनों ने अब तक इस टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं गंवाया है.

