Azamgarh News: आजमगढ़ डाकघर में सीबीआई का छापा, रिश्वत लेते तीन लोग गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी के आजमगढ़ जिले के पोस्ट ऑफिस में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब भ्रष्टाचार की शिकायत पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान तीन लोगों गिरफ्तार किए गए हैं।

इस दौरान सीबीआई की टीम ने सब डिविजनल इंस्पेक्टर ओवरसीयर और डाक सहायक को गिरफ्तार किया है। सीबीआई टीम द्वारा इस छापामारी को इतना गुप्त रखा गया कि जिले की पुलिस को भी इसकी भनक तक नहीं लग सकी।

दरअसल सीबीआई से डाक विभाग के तीनों कर्मचारियों पर 25 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। उसने सीबीआई से कहा कि उसका चयन रसूलपुर नंदलाल शाखा में शाखा पोस्ट मास्टर ग्रामीण डाक सेवा के पद पर हुआ है। इन लोगों द्वारा उसे इस पद पर कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति देने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। जब उसने बात की तो वह पच्चीस हजार के बजाए 10 हजार रुपये पर राजी हो गए थे।

मिली शिकायत के आधार पर सीबीआई के अधिकारियों द्वारा पूरी योजना के तहत डाकघर में छापामारी की गई। इसके साथ ही रिश्वत मांगने वाले तीनों कर्मचारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। सीबीआई टीम ने डाकघर से सब डिविजनल इंस्पेक्टर रमेश कुमार, ओवरसीयर हेड ब्रिकेश पांडे और पोस्टल असिस्टेंट हेड ऑफिस अच्छेलाल को गिरफ्तार किया। एसपी हेमराज मीना ने बताया कि जिले में सीबीआई के आने की हमें कोई जानकारी नहीं है।

Also Read: Lucknow News: लखनऊ पुलिस ने चार शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.