कियारा आडवाणी ने शादी की दूसरी सालगिरह पर शेयर किया वीडियो, पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखी खास केमिस्ट्री

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी दूसरी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। बीते 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधने वाली इस जोड़ी ने आज अपने फैंस के लिए एक खास तोहफा दिया है। कियारा ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शादी के पल को दोबारा रीक्रिएट किया है।

वायरल हो रही ये वीडियो

वीडियो की शुरुआत उनकी शादी के उस वायरल पल से होती है, जहां कियारा सिद्धार्थ को अपनी ओर खींचती नजर आ रही हैं, जबकि सिद्धार्थ अपनी घड़ी की ओर इशारा कर रहे हैं। इसके बाद वीडियो में एक नया और मजेदार ट्विस्ट दिया गया है, जिसमें कियारा वर्कआउट करते हुए स्लेज खींचती नजर आ रही हैं, जबकि सिद्धार्थ स्लेज पर खड़े हैं। कियारा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “यह कैसे शुरू हुआ बनाम यह कैसे चल रहा है। हर चीज़ में मेरे पार्टनर को हैप्पी एनिवर्सरी।”

फैंस और सितारों ने लुटाया प्यार

कियारा और सिद्धार्थ के इस मजेदार वीडियो को देखकर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। बॉलीवुड सितारों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। हुमा कुरैशी और सामंथा रुथ प्रभु ने हंसी वाले इमोजी पोस्ट किए, जबकि रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी दोस्तों! इसे प्यार कर रही हूं।” मनीष मल्होत्रा ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ अपना प्यार जताया।

गौरतलब है कि कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी शादी के बाद मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया था, जिसमें आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, शाहिद कपूर और कृति सेनन समेत कई सितारे शामिल हुए थे। बता दे, कियारा और सिद्धार्थ की यह पोस्ट न केवल उनकी केमिस्ट्री दिखाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि दोनों अपने रिश्ते को हर पल खास बनाने में यकीन रखते हैं।

Also Read: Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक बनीं ‘TRP क्वीन’, लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 की शानदार शुरुआत, फैंस ने की तारीफ

Get real time updates directly on you device, subscribe now.