Udit Narayan: उदित नारायण का नया KISS वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिया ‘सीरियल किसर’ का टैग
Udit Narayan: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण इन दिनों अपने गानों से ज्यादा विवादित वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे स्टेज पर सेल्फी ले रही महिलाओं को किस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बाद से सिंगर को सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘सीरियल किसर’ का टैग दे दिया है।
पुराना विवाद थमा नहीं, नया वीडियो आया सामने

कुछ दिन पहले ही उदित नारायण का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे एक महिला फैन के होंठों पर किस करते दिखे थे। इस वीडियो के बाद सिंगर को जमकर ट्रोल किया गया था। विवाद पर उनके बयान ने मामले को और बढ़ा दिया। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि उनका एक नया वीडियो सामने आ गया है, जिसमें वे स्टेज पर सेल्फी के दौरान महिलाओं को गाल और होंठ पर किस करते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स का फूटा गुस्सा

नए वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर सिंगर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई यूजर्स ने उन्हें उम्र का लिहाज करने की नसीहत दी है। एक यूजर ने लिखा, “लो, मार्केट में नया ‘सीरियल किसर’ आ गया है।” वहीं, एक अन्य ने कहा, “ये साधारण किस नहीं, होंठों पर किस करते हैं।”
ट्रोल्स के निशाने पर सिंगर

उदित नारायण के लगातार सामने आ रहे इन वीडियो को लेकर उनकी छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं। कई फैंस ने सिंगर की इस हरकत को अनुचित बताया है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि एक दिग्गज कलाकार को अपनी प्रतिष्ठा का ख्याल रखना चाहिए।
हालांकि, इन विवादों पर उदित नारायण की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। देखना होगा कि क्या वे इस मामले पर सफाई देते हैं या यह विवाद ऐसे ही थम जाता है।

