लखनऊ में गैंगस्टर चांद और मुन्ना गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया अवैध तमंचा

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और फायरिंग कर हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप हैं।

दिनांक 8 फरवरी 2025 को वादी मो. शहनवाज (पुत्र नौशाद अली, निवासी वैधान टोला करीमगंज, थाना सआदतगंज, लखनऊ) ने पुलिस को शिकायत दी थी कि विपक्षीगण ने उनके और उनके मित्र मो. जैद के साथ मारपीट की, गाली-गलौज किया और तमंचे से फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की। इस पर थाना सआदतगंज में मु0अ0सं0- 036/25 के तहत धारा 191(2)/115(2)/351(2)/109(1)/352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

आज (9 फरवरी 2025) सआदतगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमे में नामजद अभियुक्त चाँद पुत्र मो. कासिम उर्फ मुन्ना (उम्र 31 वर्ष) और मो. कासिम उर्फ मुन्ना पुत्र स्व. यासीन (उम्र 62 वर्ष) को लाल पैथ लैब, सआदतगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त चाँद पुत्र मो. कासिम के पास से .32 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

बरामदगी और साक्ष्य के आधार पर मुकदमे में धारा 191(3)/190 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त मो. कासिम उर्फ मुन्ना के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं:

Also Read: Mahakumbh: सोमवार को प्रयागराज दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, संगम में लगाएंगी पवित्र डुबकी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.