दिल्ली में बीजेपी की जीत पर कैलाश खेर का ‘विजय गीत’, शपथ ग्रहण समारोह में देंगे खास प्रस्तुति
Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत मिलने के बाद अब पार्टी की सरकार बनने जा रही है। रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है और वह 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। इसी बीच प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने बीजेपी की जीत पर एक खास ‘विजय गीत’ समर्पित किया है, जिसका शीर्षक ‘ये शंखनाद है’ रखा गया है।
कैलाश खेर का खास संगीतमय उपहार

पद्मश्री विजेता कैलाश खेर ने इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए दिल्ली के लोगों को यह खास गीत समर्पित किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लिखा, “शपथ ग्रहण के साथ-साथ इस ऐतिहासिक विजय की बधाई स्वरूप, दिल्ली के परमात्म स्वरूपी हर दिल्लीवासी को यह संगीतमय उपहार।”
इस गाने की कुछ पंक्तियां हैं-
“जय का विजय का, सनातन उदय का, ये शंखनाद है।”
“आपदा का अंत है, विकास की शुरुआत है, ये शंखनाद है।”
कैलाश खेर के इस गीत का पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें वह हाथ में शंख लिए नजर आ रहे हैं और उनके चारों ओर बीजेपी के झंडे दिखाई दे रहे हैं।
रामलीला मैदान में होगी विशेष प्रस्तुति

20 फरवरी को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने 6 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण करेंगी। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कैलाश खेर भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह इस समारोह में अपनी नई रचना ‘ये शंखनाद है’ को लाइव प्रस्तुत करेंगे।
शपथ ग्रहण के बाद शुरू होगा विकास कार्य

रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने मंत्रिमंडल के साथ दिल्ली में स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगी। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद वह यमुना सफाई अभियान की समीक्षा करेंगी। बीजेपी की इस जीत को ‘विकास की शुरुआत’ बताते हुए कैलाश खेर का यह गीत दिल्ली के लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो सकता है।
Also Read: ‘Ashram 3 Part 2’: बाबा निराला की सत्ता फिर हिलेगी! ‘आश्रम 3 पार्ट 2’ का ट्रेलर रिलीज

