UP Politics: 2027 के लिए राहुल गांधी ने भरी हुंकार, रायबरेली में कार्यकर्ताओं से बोले- संगठन को करें मजबूत

Rahul Gandhi In Raebareli: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय रायबरेली के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने युवा संवाद के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू करने का आग्रह किया.

Rahul Gandhi In Raebareli

राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप रोजगार चाहते हो तो छोटे व्यापारियों को मजबूत करना होगा. जीएसटी सिस्टम को बदलना होगा, जितनी जीएसटी आप देते हैं. उतनी अडाणी देते हैं. और मोदीजी अमेरिका में जाकर कहते है कि मेरा पर्सनल मैटर है.

उन्होंने कहा कि बैंक का दरवाजा आपके लिए खोलना होगा. जो आज बड़े-बड़े लोगों के लिए हो. उन्होंने कहा कि यूपी सरकार फेल्योर सरकार है, काम करना आता नहीं उल्टी सीधी बातें करते रहते हैं. दिल्ली की सरकार फेल सरकार है. इसको हटाइये और कांग्रेस की सरकार लाइए.

कार्यकर्ताओं से बोले राहुल गांधी- ‘डरें नहीं, पूछे सवाल…’

Rahul Gandhi In Raebareli

सांसद राहुल गांधी ने कहा कि दो हिन्दुस्तान है- एक अडाणी, अंबानी का. और एक गरीबों का. आपने जो शादी देखी वो उनका नहीं आपका पैसा है. दो हिंदुस्तान नहीं चाहिए, आपको डरना नहीं चाहिए सवाल पूछना चाहिए. रोजगार कब पैदा होंगे, बेरोजगारी कब खत्म होगी.

Rahul Gandhi In Raebareli

इससे पहले राहुल गांधी ने आज (शुक्रवार) को पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकता की. राहुल गांधी से पार्टी कार्यकर्ताओं की मुलाकात उनके संसदीय आवास भुएमऊ में हुई. उन्हें विभिन्न मुद्दों, खासकर दलितों से संबंधित मुद्दों से अवगत कराया गया.

राहुल गांधी से मिले पार्टी के कार्यकर्ता

Rahul Gandhi In Raebareli

रायबरेली में कांग्रेस अनुसूचित जाति विंग के अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम ने मुलाकात के बाद कहा कि समुदाय के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से उनके भुएमऊ आवास पर मुलाकात की.

गौतम ने बताया कि उन लोगों ने अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित मुद्दों को लेकर बातचीत की. राहुल गांधी को राज्य में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से हो रही कठिनाइयों से अवगत कराया. एक बड़ी चिंता यह है कि नगर निकायों में कार्यरत वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मचारी अभी भी बिना सुरक्षात्मक गियर के काम करने को मजबूर हैं. जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन है.

उन्होंने कहा कि गांधी ने उन्हें प्रेरित किया और पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए 2027 के चुनावों के लिए जोरदार तैयारी करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

Also Read: Bareilly News: कृषि अनुदान में गड़बड़ी! किसान ने भ्रष्टाचार की पोल खोल जिलाधिकारी को लिखा पत्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.