UP News: सीएम योगी का बड़ा एलान, 30 हजार पदों पर जल्द घोषित होगी पुलिस भर्ती

Sandesh Wahak Digital Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में घोषणा की कि उत्तर प्रदेश पुलिस में 2017 से अब तक 1.56 लाख पदों पर भर्तियां की जा चुकी हैं। इसके अलावा 60,200 नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जा रही है, जिनका प्रशिक्षण अगले एक महीने में शुरू होगा। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही 30,000 नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एक स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स का गठन किया गया है, जो मेट्रो और एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात होगी। इस फोर्स की छह वाहिनियों का भी गठन किया गया है।

इसके अलावा, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) बनाई गई है, जो राज्य में नशा तस्करी के खिलाफ कड़े कदम उठाएगी। साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए लखनऊ में एडवांस साइबर फोरेंसिक लैब, 18 परिक्षेत्र थानों में बेसिक साइबर फोरेंसिक लैब और 57 जिलों में साइबर क्राइम थानों की स्थापना की गई है।

जीआरपी में होगी 2668 पुलिसकर्मियों की तैनाती

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) में 2668 नए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय ने सभी पुलिस कमिश्नरों और आईजी रेंज से योग्य पुलिसकर्मियों के नामांकन भेजने को कहा है।

डीजीपी मुख्यालय के निर्देश:

47 वर्ष से कम आयु के 215 उपनिरीक्षक और 2453 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी भेजे जाएंगे।

बीते पांच वर्षों में दंडित, दिव्यांग, या महानुभावों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के नाम नहीं भेजे जाएंगे।

सरकार के इन कदमों से यूपी पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

Also Read: ‘उनके पाप और पतन की सीमा भला कौन नाप सकता है?’, CM योगी के बयान पर भड़के अखिलेश यादव…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.