त्योहारों से पहले बरेली पुलिस की बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रणनीति तैयार

Sandesh Wahak Digital Desk: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा आगामी त्योहारों (रमजान, होली, नवरात्रि, ईद आदि) को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए।

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस बल को सतर्क रहने के आदेश दिए गए।

Also Read: अबू आजमी के निलंबन पर सियासत गरम, अखिलेश बोले- ‘सच की जुबान बंद नहीं होगी’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.