उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में भर्ती

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (73) को रविवार तड़के दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। उन्हें रात करीब 2 बजे बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रही है।

सूत्रों के अनुसार, धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में रखा गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

उपराष्ट्रपति के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और तुरंत एम्स पहुंचे।

अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम धनखड़ के स्वास्थ्य की गहन जांच कर रही है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। देशभर में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Also Read: UP News: पावर कॉर्पोरेशन की समीक्षा बैठक, दो इंजीनियर निलंबित, 12 अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.