IPL 2025: रन मशीन हैं ये 5 विकेटकीपर बल्लेबाज, बरपा सकते हैं कहर

IPL 2025 Five Dangerous Wicketkeeper Batsman: आगमी 22 मार्च से आईपीएल 2025 की शुरुआत होनी है. इससे पहले उन पांच विकेटकीपर बल्लेबाज के बारे में जान लीजिए, जो इस बार टूर्नामेंट में कहर बरपा सकते हैं.

इस सीज़न केएल राहुल, ऋषभ पंत सहित इन पांच विकेटकीपर बैटर पर सभी की नजरें होंगी. जो अपनी घातक बल्लेबाजी से सामने वाली टीम पर कहर बरपा सकते हैं.

IPL 2025

केएल राहुल आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कप्तान थे. हालांकि, इस साल वह दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं. राहुल ने 132 मैचों में 45.47 की शानदार औसत और 134.61 की स्ट्राइक रेट से 4683 रन जड़े हैं.

IPL 2025

ऋषभ पंत इस साल लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की कप्तानी करते हुए दिखेंगे. इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे. उन्होंने 111 मैचों में 35.31 की औसत से 3284 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका 148.93 का स्ट्राइक रेट रहा है.

IPL 2025

जोस बटलर इस साल गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. पिछले साल वह राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे. बटलर आईपीएल में 107 मैचों में 38.11 की औसत और 147.53 की ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 3582 रन बनाए हैं.

IPL 2025

जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन दूसरी टीमों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं. वह आईपीएल में 168.31 की ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं. क्लासेन ने 35 मैचों में 38.19 की औसत से 993 रन जड़े हैं.

IPL 2025

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजु सैमसन लगातार टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं. सैमसन ने आईपीएल में 167 मैच खेलकर 30.69 की औसत से 4419 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका 138.96 का स्ट्राइक रेट रहा है.

Also Read: Virat Kohli Retirement: टी20 रिटायरमेंट से यू-टर्न लेंगे कोहली? टेस्ट से संन्यास के दिए संकेत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.