लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन, एक साथ दबोचे सात वारंटी, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के उत्तरी जोन की थाना माल पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे 7 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी न्यायालय लखनऊ द्वारा जारी गैर-जमानती वारंटों के आधार पर की गई।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्त निम्नलिखित मामलों से संबंधित हैं:
- लखपत पुत्र द्वारिका: वाद सं0 8802/17, मु0अ0सं0 328/16, धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम, निवासी ग्राम रहटा, थाना रहीमाबाद, जनपद लखनऊ।
- रामालखन पुत्र रामभरोसे: वाद सं0 2903925/12, मु0अ0सं0 17/98, धारा 377/504 भादवि, निवासी ग्राम अमलौली, थाना माल, जनपद लखनऊ।
- नन्हक्के पुत्र बेचू: वाद सं0 4539/13, धारा 394 भादवि, निवासी ग्राम मसीढा रतन, थाना माल, जनपद लखनऊ।
- धामन सिंह उर्फ सत्या पुत्र राजेश सिंह: वाद सं0 60/14, मु0अ0सं0 381/13, धारा 323/353/504/506 भादवि, निवासी कस्बा व थाना माल, जनपद लखनऊ।
- मंगलू पुत्र मोहन: वाद सं0 2907412/12, धारा 509 भादवि, निवासी ग्राम गोपरामऊ, थाना माल, जनपद लखनऊ।
- घासू पुत्र लुचई रैदास: वाद सं0 1929/09, एनसीआर सं0 65/09, धारा 323/504 भादवि, निवासी ग्राम मड़वाना, थाना माल, जनपद लखनऊ।
- राधेश्याम पुत्र रामदास: वाद सं0 48637/17, एनसीआर नं0 134/16, धारा 323/504 भादवि, निवासी ग्राम नरायणपुर, थाना माल, जनपद लखनऊ।
थाना माल पुलिस ने इन सभी वारंटी अभियुक्तों को उनके संबंधित निवास स्थानों – रहटा, अमलौली, मसीढा रतन, कस्बा माल, गोपरामऊ, मड़वाना और नरायणपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ स्थानीय थाने में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों का हिस्सा है। एक ही दिन में सात वारंटियों की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
Also Read: चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी को लिखा पत्र, क्या बढ़ने वाली हैं अखिलेश यादव की मुश्किलें?

