Bareilly: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा और चोरी की बाइकें बरामद
Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद बरेली में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीती रात भरतौल-हारुनगला रोड पर हुई मुठभेड़ में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं:
- आरिश पुत्र सलीम, उम्र 30 वर्ष, निवासी हजियापुर थाना बारादरी, बरेली (घायल)
- परवेज उर्फ बाबू जी पुत्र असलम, उम्र 28 वर्ष, निवासी हजियापुर थाना बारादरी, बरेली
बरामदगी:
- एक तमंचा 315 बोर
- दो खोखा कारतूस
- एक जिंदा कारतूस
- अपाचे मोटरसाइकिल – UP25CM5669
- स्प्लेंडर प्लस – UP25CF2654
- पैशन प्रो – UP25AZ5606
- इग्नेटर – UP25BH1281
- प्लेटिना (बिना नंबर प्लेट)
- मोटरसाइकिल – UP22R1137
- स्कूटी एक्टिवा – UP25DV5039
पुलिस कार्रवाई और केस पंजीकरण
इस मुठभेड़ और गिरफ्तारी के संबंध में थाना बारादरी पर अभियुक्तों के विरुद्ध मु.अ.सं. 452/25 धारा 303(2)/317(2)/317(5)/318(4)/109 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त, बरामद चोरी की गाड़ियों के संबंध में भी अलग-अलग मामले पंजीकृत किए गए हैं (मु.अ.सं. 439/25, 440/25, 441/25 – धारा 303(2) बीएनएस)।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्तगण ने जनपद बरेली के अन्य थानों में भी चोरी की कई वारदातें स्वीकार की हैं, जिन पर संबंधित थानों द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त आरिश पहले भी जेल जा चुका है और एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध कई मुकदमे पंजीकृत हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सफलता से चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिलेगी और जनपद में शांति व सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूती मिलेगी।
Also Read: ‘मुख्यमंत्री क्यों नहीं यह स्वीकार करते कि…’, चंदौली हत्याकांड पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर…

