UP News: IPL मुकाबले से पहले CM योगी से मिले गेंदबाज मोहम्मद शमी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Sandesh Wahak Digital Desk: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आज (19 मई) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की.

सीएम योगी ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया तो क्रिकेटर शमी ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात बहुत अच्छी रही.
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह भी उत्तर प्रदेश के उज्जवल भविष्य की दिशा में इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं. हम साथ मिलकर प्रदेश की तरक्की को वास्तविकता में बदल सकते हैं.
आपको बता दें कि मोहम्मद शमी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेल रहे हैं. वह सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं. और उनकी टीम आईपीएल का एक मुकाबला खेलने के लिए लखनऊ आई हुई है.
सनराइजर्स हैदराबाद का आज अहम मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ है. लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए यह करो या मरो का मैच है. क्योंकि प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा.
CM योगी ने शेयर की मुलाकात की तस्वीर
मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर फोटो के साथ लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम के प्रख्यात गेंदबाज मोहम्मद शमी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई.”
वहीं, आईपीएल के अहम मुकाबले से पहले लखनऊ पहुंचे मोहम्मद शमी ने सीएम योगी से मुलाकात की और ‘X’ पर फोटो शेयर करते हुए कहा, “आज मुझे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का गौरवशाली अवसर मिला. हमारी बातचीत दृष्टि, नेतृत्व और राज्य के लिए परिवर्तनकारी संभावनाओं पर केंद्रित थी.”
उन्होंने कहा कि सीएम ने राज्य के विकास के लिए एक शानदार रोडमैप भी बताया, जिसमें सतत विकास और सामाजिक प्रगति पर जोर दिया गया.
समुदायों को सशक्त बनाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता गहराई से गूंजती है. जो हम सभी को सकारात्मक बदलाव में योगदान देने के लिए प्रेरित भी करती है.
शमी ने यह भी कहा, “हमारे समाज की बेहतरी के लिए इस तरह के समर्पण को देखना काफी आश्वस्त करने वाला है, और मैं उत्तर प्रदेश के उज्जवल भविष्य की दिशा में इस सहयोगात्मक यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं.
उम्मीद है कि हम साथ मिलकर, इस दृष्टि को वास्तविकता में बदल सकते हैं.”
Also Read: जौनपुर जिले का बदला जाएगा नाम? इस मुस्लिम नेता ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी

