मुंबई में मानसून ने 12 दिन पहले दस्तक देकर मचाई तबाही, सड़कों पर जलजमाव
मुंबई: महाराष्ट्र में मानसून ने इस बार 12 दिन पहले ही दस्तक दे दी है, और साथ लाई है भारी तबाही। मुंबई, ठाणे और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश ने सड़कों को तालाबों में तब्दील कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ दिनों में बारिश और तेज हो सकती है, जिससे शहर का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो सकता है।
मुंबई, ठाणे और पालघर जैसे तटीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना के चलते प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं कमजोर इमारतों में रहने वाले 3,100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।
बीएमसी की तैयारियाँ
मुंबई की जलभराव की पुरानी समस्या को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने कई कदम उठाए हैं:
नालों की सफाई और पंपिंग स्टेशनों की मरम्मत की गई है।
24×7 वॉर रूम सक्रिय किया गया है, जहाँ नागरिक आपात स्थिति में मदद के लिए कॉल कर सकते हैं।
लोकल ट्रेनों और बसों के संचालन पर विशेष नजर रखी जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में मुंबई में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। प्रशासन ने अस्पतालों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा जाँच तेज कर दी है ताकि किसी भी हादसे को रोका जा सके।
Also Read: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी का गुजरात दौरा, वडोदरा में रोड शो शुरू

