Bareilly News: डेयरी संचालक संकित चौहान की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले के थाना कैण्ट क्षेत्र में डेयरी संचालक संकित चौहान की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

दरअसल, पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्या में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हुए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार और दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।
घटना का विवरण
30 मई 2025 की रात करीब 1:30 बजे मोहनपुर पंचायत घर के सामने 25 वर्षीय संकित चौहान का शव बरामद हुआ था। मृतक के सीने में गोली लगी थी। इस संबंध में थाना कैण्ट में अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
हत्या के अनावरण के लिए थाना कैण्ट, एसओजी और सर्विलांस टीमों की संयुक्त टीमें गठित की गईं। 31 मई की रात को SHO राजेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी संदिग्धों की तलाश में थे तभी मुखबिर की सूचना पर कठपुला पुल के पास दो मोटरसाइकिलों से चार संदिग्धों को रोका गया। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की, लेकिन मोटरसाइकिल फिसल गई।
जवाबी फायरिंग में दो आरोपी – अमन उर्फ रितिक और जावेद – गोली लगने से घायल हो गए, जबकि अन्य दो – आशीष उर्फ सोमू और अंशू – को मौके से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पूछताछ में पता चला कि हत्या से पहले चारों अभियुक्तों ने चनहेटा में शराब पी और फिर संकित चौहान से मिलने डेयरी पर पहुँचे।
वहां संकित से विवाद हुआ। मृतक और आरोपी अमन दोनों जिद्दी प्रवृत्ति के थे। बहस के बाद आरोपियों ने संकित को झांसे में लेकर मोहनपुर ले गए, जहाँ अमन ने अपने घर से लाया तमंचा निकाल कर संकित के सीने में गोली मार दी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
-जावेद पुत्र जाहिद अली, निवासी चनहेटा, थाना कैण्ट – पूर्व में गैंगस्टर, एक्साइज और आर्म्स एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं।
-अमन उर्फ रितिक, निवासी कैशरपुर (वर्तमान में डिफेंस कॉलोनी) – हत्या, लूट व आर्म्स एक्ट के कई मामलों में जेल जा चुका है।
-आशीष उर्फ सोमू, निवासी मुडिया अहमद नगर – डिप्लोमा छात्र, हत्या में नामजद।
-अंशू पुत्र कृष्णपाल, निवासी सरकढा – डेयरी के पास ही नर्सरी चलाता है, घटना में शामिल।
बरामदगी
दो अवैध तमंचे 315 बोर मय खोखा व जिन्दा कारतूस
दो मोटरसाइकिलें: Yamaha R15 (UP 25 DN 0265) और Splendor (UP 25 ED 3301)
हत्या में प्रयुक्त असलहा व कार्रवाई
अभियुक्तों पर मु0अ0सं0 305/2025, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस व 308/2025, धारा 109 बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
सभी को विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में SHO राजेश कुमार, एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा, सर्विलांस प्रभारी सतेन्द्र मौतला समेत थाना कैण्ट के पुलिस अधिकारी व जवान शामिल रहे।
Also Read: Bareilly: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच शातिर गिरफ्तार

