गुपचुप सगाई! कुलदीप यादव ने लखनऊ में की इंगेजमेंट, रिंकू सिंह समेत कई क्रिकेटर रहे मौजूद
Sandesh Wahak Digital Desk: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए लखनऊ में अचानक सगाई कर ली।

बुधवार को हुए एक प्राइवेट समारोह में कुलदीप ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई की। इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों के अलावा टीम इंडिया के खिलाड़ी रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश से जुड़े अन्य क्रिकेटर भी मौजूद रहे।
हालांकि, इस सगाई की कोई भी आधिकारिक तस्वीर या जानकारी कुलदीप या वंशिका की ओर से सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन समारोह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं।
बचपन की दोस्त हैं वंशिका
खबरों के मुताबिक, वंशिका कानपुर की रहने वाली हैं और उनके पिता एलआईसी में कार्यरत हैं। कुलदीप और वंशिका लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों के बीच मजबूत रिश्ता है। क्रिकेट से जुड़ी व्यस्तताओं के बीच भी कुलदीप ने इस समारोह को पूरी तरह निजी रखा।
इंग्लैंड दौरे के बाद हो सकती है शादी
सूत्रों के अनुसार, कुलदीप और वंशिका की शादी भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे के बाद हो सकती है। बता दें कि भारत को 20 जून से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है। इस दौरे पर कुलदीप भी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
कुलदीप का टेस्ट रिकॉर्ड
कुलदीप यादव ने अब तक 13 टेस्ट मैचों में 56 विकेट लिए हैं। यह दौरा उनके लिए खास हो सकता है क्योंकि वह अक्टूबर 2023 के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
-
कप्तान: शुभमन गिल
-
उपकप्तान: ऋषभ पंत
-
अन्य खिलाड़ी: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

