न्यूजीलैंड की संसद में महिला सांसद ने दिखाई अपनी न्यूड फोटो, गंभीर चेतावनी की तरफ किया इशारा
Sandesh Wahak Digital Desk: न्यूजीलैंड की संसद में उस वक्त सभी हैरान रह गए जब महिला सांसद लौरा मैकलियोज़ मैक्लर ने संसद में खुद की एक न्यूड फोटो दिखा दी। लेकिन ये कोई सनसनी फैलाने की कोशिश नहीं थी, बल्कि एक गंभीर चेतावनी थी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक तकनीक अब इतनी खतरनाक हो चुकी है कि किसी की भी इज़्ज़त और पहचान को मिनटों में मिटाया जा सकता है।
ये फोटो मेरी जैसी दिखती है: लौरा मैकलियोज़
सांसद मैक्लर ने संसद में बताया कि यह न्यूड फोटो एक एआई टूल से बनाई गई है, जो हूबहू उनकी जैसी दिखती है, लेकिन असल में नकली है। मैंने एक वेबसाइट पर जाकर सिर्फ कुछ मिनटों में ये डीपफेक फोटो बना ली। अब सोचिए, अगर कोई और इसे बुरे इरादे से बनाए तो क्या होगा?
View this post on Instagram
महिलाओं के लिए अब खतरा बन चुका है AI
मैक्लर ने खुलकर कहा कि अब AI और डीपफेक तकनीक को महिलाओं को बदनाम करने, शोषण करने और डराने-धमकाने के लिए हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। अक्सर ये सब बिना महिलाओं की जानकारी या सहमति के हो रहा है। सांसद ने बताया कि अगर किसी की फेक न्यूड फोटो इंटरनेट पर वायरल हो जाए, तो वह इंसान किस हद तक मानसिक पीड़ा और असहायता महसूस कर सकता है, इसकी कल्पना भी परेशान करने वाली है।
न्यूज़ीलैंड में AI को लेकर बढ़ती चिंता
यह घटना इस ओर इशारा करती है कि AI अब केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक चुनौती बन चुका है। खासकर तब जब इसका इस्तेमाल लोगों की छवि खराब करने और उनका मनोबल तोड़ने में हो रहा हो।
Also Read: भारत को अमेरिकी सांसदों से मिला आतंकवाद के खिलाफ़ पूर्ण समर्थन: शशि थरूर

