लैरी एलिसन बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान
Sandesh Wahak Digital Desk: ओरेकल कॉरपोरेशन के सह-संस्थापक और चेयरमैन लैरी एलिसन ने दौलत के खेल में बड़ी बाज़ी मार ली है। उन्होंने मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़ते हुए अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा अपने नाम कर लिया है।
13 जून को ओरेकल की उम्मीद से कहीं बेहतर कमाई रिपोर्ट सामने आई, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में करीब 7% की जोरदार उछाल देखने को मिली। इसी के साथ एलिसन की कुल संपत्ति बढ़कर 258.8 अरब डॉलर (लगभग 21.6 लाख करोड़ रुपये) हो गई।
एलन मस्क अब भी नंबर-1
एलन मस्क अभी भी रेस में सबसे आगे हैं। उनके पास कुल 410.8 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। एलिसन अप्रैल 2025 में फोर्ब्स की लिस्ट में चौथे स्थान पर थे, लेकिन पिछले दो महीनों में ही उनकी दौलत में करीब 66.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जो ओरेकल के शेयर में आई तेजी का नतीजा है।
AI से चमका ओरेकल का सितारा
ओरेकल ने हाल ही में ओपनएआई और सॉफ्टबैंक के साथ मिलकर अमेरिकी सरकार के AI प्रोजेक्ट ‘स्टारगेट’ में भागीदारी की है, जिसका उद्देश्य अमेरिका को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक नेता बनाना है। एलिसन खुद AI तकनीक को लेकर मुखर रहे हैं। उनका मानना है कि AI का इस्तेमाल सामाजिक अनुशासन बढ़ाने और निगरानी में सुधार लाने के लिए किया जा सकता है।
Also Read: WTC नए सीजन की शुरुआत, जानें किस-किस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया

