Bihar News: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में हर पंचायत में बनेगा मैरिज हॉल
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ के तहत राज्य की हर पंचायत में शादी समारोह के लिए विवाह भवन (मैरेज हॉल) बनवाने की घोषणा की है। इस महत्वाकांक्षी योजना पर सरकार 40 अरब 26 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च करेगी।
इस योजना के तहत निर्माण होने वाले विवाह भवनों का संचालन ‘जीविका दीदियों’ के हाथों सौंपा जाएगा। इससे दोहरी लाभ की उम्मीद की जा रही है – गरीब परिवारों को बेटियों की शादी के लिए सुसज्जित जगह मिलेगी और ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के साथ आत्मनिर्भर बनने का मौका भी मिलेगा।
मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह कार्यक्रम में सुविधा के लिए सभी पंचायतों में विवाह भवन का निर्माण कराएगी। आज कैबिनेट में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ की मंजूरी दे दी गई है। पंचायतों में विवाह…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 24, 2025
यह फैसला मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में लिया गया, जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने लिखा “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह कार्यक्रम में सुविधा के लिए सभी पंचायतों में विवाह भवन का निर्माण कराएगी। इन भवनों का संचालन जीविका दीदियों के द्वारा किया जाएगा।”
क्यों अहम है यह फैसला?
बिहार के कई ग्रामीण इलाकों में अब भी ऐसे परिवार हैं जिनके पास शादी-ब्याह जैसे सामाजिक आयोजनों के लिए न तो पर्याप्त संसाधन हैं और न ही जगह। ऐसे में पंचायत स्तर पर शादी के लिए एक सामुदायिक हॉल का निर्माण आम लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत साबित होगा।
सरकार का मानना है कि यह कदम सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत प्रयास है। साथ ही, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह फैसला ग्रामीण मतदाताओं के बीच नीतीश सरकार की सकारात्मक छवि को और मजबूत करने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।
Also Read: दिल्ली सरकार का कांवड़ यात्रा पर बड़ा ऐलान, कैंप में बिजली फ्री और कमेटियों को सीधे…

