राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं बरेली, आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

Sandesh Wahak Digital Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के बरेली पहुंचीं, जहां वह भारतीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई अड्डे पर पहुंचकर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

कार्यक्रम की मुख्य बातें

दीक्षांत समारोह स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में आयोजित

राष्ट्रपति मुर्मू उपाधि और पुरस्कार वितरित करेंगी

छात्रों को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण भाषण देंगी

सीएम योगी का विशेष संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा, पावन ‘रामगंगा’ की निर्मल धारा से अभिसिंचित ‘नाथ नगरी’ बरेली में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का हार्दिक स्वागत! उन्होंने राष्ट्रपति को गुलदस्ता भेंट करते हुए तस्वीर भी साझा की।

Also Read: बागपत में यूपी एसटीएफ और पुलिस के साथ मुठभेड़, एनकाउंटर में बदमाश ढेर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.