‘ज्ञानेश-ज्ञानेश येस पापा, वोट चोरी येस पापा…’, INDIA ब्लॉक रैली में ममता का तंज, कहा- BJP ने लूटा बंगाल

Mamata Banerjee in INDIA Bloc Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में INDIA ब्लॉक की महारैली के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार, BJP और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बच्चों की कविता ‘जॉनी-जॉनी यस पापा’ की तर्ज पर अपनी बात रखते हुए चुनावी धांधली और वोट चोरी के आरोप लगाए।

ममता बनर्जी ने मंच से कहा, ‘ज्ञानेश-ज्ञानेश येस पापा, वोट चोरी किया? येस पापा। लूट किया, बीजेपी पापा। डाके के पीछे कौन है? बीजेपी पापा। इज्जत लूटी? बीजेपी पापा। किसान की इज्जत चोरी की? बीजेपी पापा। मजदूर का घर तोड़ा? बीजेपी पापा।’

‘हम हारे नहीं, हमें हराया गया’

ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि बंगाल स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का शिकार बना है और उनकी पार्टी इसके खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधते हुए Mamata Banerjee ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने पूरी मतगणना को मैनेज किया और केंद्रीय स्तर पर दखल देकर बंगाल में एक करोड़ से ज्यादा वोट कटवा दिए। उन्होंने कहा, ‘वोट से पहले हम हारे नहीं, हमको हराया गया।’ ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने ईवीएम, लोकतंत्र, संविधान, लोगों के अधिकार, नौकरियां और महिलाओं का सम्मान छीना है।

उन्होंने SIR को ‘स्पेशल इंसेंटिव’ बताते हुए कहा कि इसका फायदा बीजेपी जैसी राजनीतिक पार्टी को दिया जा रहा है।

‘बीजेपी का साथ, सबका सत्यानाश’

बीजेपी के नारे ‘सबका साथ, सबका विकास’ पर तंज कसते हुए ममता ने कहा कि अब लोग कहते हैं, ‘बीजेपी का साथ, सबका सत्यानाश।’ उन्होंने राम जन्मभूमि, बंगाल के मंदिरों, गुरुद्वारों और मस्जिदों की वक्फ संपत्तियों का पैसा लूटने का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा कि बीजेपी ने पुलिस को अपनी पार्टी का कॉमरेड बना दिया है।

भाषण के अंत में ममता (Mamata Banerjee) ने एजेंसियों और पुलिस के दबाव से न डरने की बात कही। उन्होंने ‘सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है’ पंक्तियां सुनाईं और कहा, ‘रोशनी चांद से होती है, सितारों से नहीं… मोहब्बत लोकतंत्र से होती है, पुलिस एट्रॉसिटी से नहीं।’

Also Read: अमित शाह के अंगद वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले- जब जमीन ही नहीं बची तो पैर कहां रखेंगे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.