Siddharthnagar News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, डीएम ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

Siddharthnagar News : सिद्धार्थनगर। जिले में संचारी रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए एक बार फिर विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान (द्वितीय चरण) का आगाज़ सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. और सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल ने संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने वाले प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को बीमारियों से बचाव के उपाय बताएगा।

बुखार को हल्के में न लें, तुरंत कराएं जांच: डीएम

जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति ने बताया कि यह अभियान लोगों को संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि से बचाने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अगर किसी को 15 दिन या उससे अधिक समय से बुखार है, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए, ताकि बीमारी फैलने से रोकी जा सके।

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अभियान के शुभारंभ अवसर पर डीएम डॉ. राजागणपति आर., डीएफओ पुष्प कुमार के., सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील चौधरी और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही।

रिपोर्ट :  जाकिर खान

Also Read :  लखनऊ में बिजली कर्मचारियों को दिया गया सुरक्षा…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.