Ballia News: धान के खेत में लिखा HBD AKHILESH JI, समर्थकों ने देसी अंदाज में मनाया सपा मुखिया का जन्मदिन
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में एक ओर जहां किसान धान की रोपाई में व्यस्त हैं। वहीं, बलिया के समाजवादी पार्टी समर्थकों ने इस सीज़न को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन से जोड़कर एक अनोखा संदेश दिया।
धान के खेत में पौध लगाकर लिखा गया – “HBD AKHILESH JI!” और यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
यह अनूठी पहल भीमपुरा क्षेत्र की ग्रामसभा उसकर गाजियापुर पंसरवा में हुई, जहां समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव एवं भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रवि प्रकाश यादव के नेतृत्व में किसानों और युवाओं ने मिलकर यह रचनात्मक संदेश तैयार किया।

“यह सिर्फ जन्मदिन की बधाई नहीं, एक संकल्प है”
लोकल मीडिया से बातचीत में रवि प्रकाश यादव ने बताया, “हमने खेत में मेहनत से ‘HBD AKHILESH JI’ लिखा है। यह केवल जन्मदिन की शुभकामना नहीं, बल्कि 2027 में अखिलेश यादव की सरकार लाने का संकल्प है। यह सच्चा प्यार और भरोसे की पहचान है।”
बारिश के मौसम में जहां राज्य भर के किसान खेतों में जुटे हैं, वहीं बलिया के यह समर्थक धान के खेत को ही अखिलेश यादव के लिए जन्मदिन का पोस्टर बना बैठे।
इस दृश्य ने साबित कर दिया कि अखिलेश यादव के प्रति ग्रामीण जनता का स्नेह केवल नारों तक सीमित नहीं, बल्कि खेतों की मिट्टी में भी रचा-बसा है।
बलिया में देसी समाजवाद का जलवा
बलिया की राजनीतिक चेतना और समाजवादी भावना की झलक इस आयोजन में साफ दिखाई दी। स्थानीय युवाओं और किसानों ने इसे पूरी भावनात्मकता और रचनात्मकता से मनाया।
इस मौक़े पर गोलू यादव, रवि यादव ‘बागी’, दीपक यादव, राकेश चौधरी, संदीप, राजाराम, सौरभ, अभय, शिवम्, रामनाथ, हरिकेश, नवीन, अनुराग और राममनोहर जैसे कई समर्थक भी मौजूद रहे।
गांवों तक फैला अखिलेश का जनाधार
एक ओर जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम राजनेताओं ने अखिलेश यादव को सोशल मीडिया पर बधाइयाँ दीं।
वहीं, बलिया जैसे ग्रामीण क्षेत्रों से आए इस देसी अंदाज़ के समर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया कि अखिलेश यादव का जनाधार सिर्फ शहरी मंचों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह गांव-खेती तक गहराई से फैला हुआ है।
Also Read: UP IPS Transfer: मुथा अशोक जैन बने गोरखपुर के नए ADG

