Jammu: सीमा पर तैनात BSF जवान ने की आत्महत्या, सर्विस रिवाल्वर से मारी खुद को गोली

Sandesh Wahak Digital Desk: जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार को एक अग्रिम चौकी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल मृदुल दास रामगढ़ सेक्टर में सीमा चौकी मल्लुचक पर संतरी की ड्यूटी पर तैनात थे, तभी उन्होंने खुद को गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि अभी इस घटना की वजह का पता नहीं चल सका है।

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गयी और उसने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Also Read: Punjab Accident: मिनी बस पलटने से सात लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.