बिहार विधानसभा में ‘SIR’ पर संग्राम, तेजस्वी ने बीजेपी विधायक पर लगाए गाली गलौज के आरोप
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार में इन दिनों स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) यानी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर ज़बरदस्त राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। गुरुवार को यह विवाद बिहार विधानसभा के अंदर हिंसक झड़प में बदल गया। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी बहस हाथापाई तक पहुँच गई, जिसके बाद मार्शलों को बीच-बचाव करना पड़ा। सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद भी दोनों पक्षों के विधायक आपस में भिड़ते रहे।
तेजस्वी यादव ने लगाए गंभीर आरोप
इस दौरान बीजेपी विधायक संजय कुमार ने माइक तोड़ दिया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी विधायक संजय कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें, उनके माता-पिता और बहन को गालियां दीं।
तेजस्वी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, लगातार हमारे भाषण को बाधित करने की कोशिश की जा रही थी। सदन में मेरे माता-पिता को गाली दी जा रही थी, लेकिन मैंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। माँ-बहनों की गाली वो व्यक्ति दे रहा था। उन्होंने स्पीकर से इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग निकलवाने की मांग की है। तेजस्वी ने आगे कहा, कल उपमुख्यमंत्री गाली दे रहा था, आज इनके चेले गाली दे रहे हैं। हम मुद्दे की बात कर रहे थे, लेकिन सच सुनने की हिम्मत भाजपाइयों में नहीं रह गई है। उन्होंने हैरानी जताई कि पहली बार ऐसा देखा गया है कि सत्ता पक्ष के लोग ही सदन में हंगामा कर रहे हैं।
Also Read: Lucknow News: महिला उद्यमिता को मिला नया मंच, ‘अनंतम’ प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

