उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक आज, अटल छात्रवृत्ति योजना समेत दर्जनों प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Sandesh Wahak Digital Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज गुरुवार को लोकभवन में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने की संभावना है। बैठक में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक नई छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी मिल सकती है, जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर शुरू की जाएगी।

संभावित प्रस्तावों की प्रमुख झलक:

  • बंद हो चुके विद्यालयों में बाल वाटिकाएं (प्री-स्कूल) खोलने का प्रस्ताव।
  • बाराबंकी और मथुरा में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को हरी झंडी।
  • पंचायतीराज और स्थानीय निकायों से संबंधित वित्त आयोग की अंतरित रिपोर्ट को मंजूरी।
  • सीएजी (कैग) रिपोर्ट को विधानमंडल में प्रस्तुत करने हेतु प्रस्ताव।

जेल व्यवस्था और शहरी विकास पर भी होंगे अहम निर्णय:

बैठक में कारागारों में बंद कैदियों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए गेहूं और चावल की आपूर्ति की नई नीति को मंजूरी दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त, शहरी क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार होर्डिंग्स लगाने हेतु 15 साल तक का ठेका देने का प्रावधान किया जा सकता है, जिसके लिए नगर निगम अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव लाया गया है।

यह कैबिनेट बैठक शिक्षा, प्रशासन और नगरीय विकास के क्षेत्रों में कई नए प्रयोगों और योजनाओं को लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

 

Also Read: UP Politics: अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, बोले- सरकार में अराजकता और…

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.