जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव स्वीकार, ओम बिरला ने जांच के लिए पैनल का किया ऐलान
Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 146 सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इस मामले की जांच के लिए बिरला ने तीन सदस्यीय पैनल का भी गठन किया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब 14 मार्च को जस्टिस वर्मा के नई दिल्ली स्थित आवास के बाहर कुछ जले हुए नोट मिले। इस घटना ने न्यायिक जगत में हलचल मचा दी थी। इसके बाद जस्टिस वर्मा को दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था।

जांच के लिए बना तीन सदस्यीय पैनल
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि इस पैनल में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अरविंद कुमार, मद्रास हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनिंदर मोहन श्रीवास्तव, और कर्नाटक हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील बीवी आचार्य शामिल हैं। यह समिति जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, और तब तक यह प्रस्ताव लंबित रहेगा।
Also Read: Lucknow News: पति ने दोस्त के साथ संबंध बनाने का बनाया दबाव, विरोध पर की पिटाई

