अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का दिल्ली में जोरदार स्वागत, लोकसभा में होगा विशेष सम्मान

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री और वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत हुआ। वह जून-जुलाई मं दो हफ्ते के ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से वापस लौटे हैं। इस खास मौके को देखते हुए लोकसभा में उनकी उपलब्धि और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम पर एक विशेष चर्चा होगी।

संसद में होगी अंतरिक्ष यात्रा पर बहस

लोकसभा में होने वाली बहस का विषय है, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर भारत का पहला अंतरिक्ष यात्री- विकसित भारत 2047 के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की भूमिका। उम्मीद है कि यह चर्चा संसद में चल रहे गतिरोध को खत्म कर भारत की इस बड़ी उपलब्धि का सम्मान करेगी।

40 साल बाद भारत की वापसी

शुक्ला एक्जियोम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले राकेश शर्मा 1984 में अंतरिक्ष में गए थे। शुक्ला 16 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे थे। उनका यह मिशन केवल भारत ही नहीं, बल्कि पोलैंड और हंगरी के लिए भी मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम में 40 साल बाद वापसी का प्रतीक है।

गगनयान मिशन के लिए अहम कदम

शुक्ला ने इसरो का प्रतिनिधित्व किया और उनका यह अनुभव भविष्य के गगनयान मिशन और भारत के अपने अंतरिक्ष स्टेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी उनकी उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा था कि उनकी यात्रा ने एक पूरी पीढ़ी को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि भारत अब ‘आत्मनिर्भर गगनयान मिशन’ और अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

Also Read: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संदेश, बोले– हर पुलिसकर्मी बने धर्म, कर्म और सेवा का प्रतीक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.