Siddharthnagar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी का निधन, पुलिस लाइन में शोक की लहर

Sandesh Wahak Digital Desk: सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी बिहारी लाल यादव का एक दुखद सड़क हादसे में निधन हो गया है। मंगलवार को जब वह जिला न्यायालय सिद्धार्थनगर के सामने से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बिहारी लाल यादव उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर गांव के रहने वाले थे। उनके असामयिक निधन से सिद्धार्थनगर पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन लाया गया, जहां एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक समेत सभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इस दौरान, पुलिस विभाग ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का वादा किया। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

Also Read: अयोध्या में यूरिया के लिए हाहाकार, खाद वितरण के दौरान हंगामा, कई जगहों पर लाठीचार्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.