Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में स्नातक-परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि 30 अगस्त तक बढ़ी

Ayodhya News: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के लिए स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अगस्त 2025 कर दी है। अब इच्छुक छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सीधे प्रवेश ले सकते हैं। पहले यह तिथि 15 अगस्त निर्धारित थी।

तकनीकी समस्याओं के समाधान को मिला प्रशिक्षण

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, समर्थ पोर्टल पर आवेदन करते समय कई छात्रों को तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए शुक्रवार को विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में बैठक आयोजित की गई। इसमें अयोध्या जनपद के करीब 30 संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य और तकनीकी स्टाफ शामिल हुए। बैठक में प्रवेश समन्वयक प्रो. शैलेंद्र कुमार ने तकनीकी प्रशिक्षण देते हुए बताया कि छात्रों की सुविधा और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सभी कॉलेजों को पोर्टल की जानकारी विस्तार से दी गई है। उन्होंने कहा कि छात्रहित सर्वोपरि है, इसलिए प्रवेश प्रक्रिया को और सुगम बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

अन्य जनपदों में भी बैठकें होंगी

इसी क्रम में 25 अगस्त को सुल्तानपुर और बाराबंकी जनपद के महाविद्यालयों की बैठक होगी, जबकि 26 अगस्त को अंबेडकर नगर और अमेठी के महाविद्यालयों के प्राचार्य व तकनीकी स्टाफ को स्वामी विवेकानंद सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी छात्रों से अपील की कि समय रहते पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर प्रवेश सुनिश्चित कर लें।

Also Read: Lucknow News: पल्लवी पटेल का शक्ति प्रदर्शन, ‘दूसरी आजादी’ के लिए सड़कों पर उतरीं महिलाएं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.